Posts

IPL 2024: जानें कौन हैं मल्लिका सागर जो प्रो कबड्डी के बाद अब IPL में इतिहास रचने को हैं तैयार

Image
  India News (इंडिया न्यूज),  IPL 2024 first female auctioneer:  19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी होगी। जहां मल्लिका सागर नीलामकर्ता होगी। IPL के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई महिला इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामकर्ता होगी।नीलामी में 333 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें से आधे से अधिक भारतीय होंगे, जो 77 उपलब्ध स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। पहली बार महिला नीलामकर्ता इस कार्यक्रम की करेगी अध्यक्षता  विशेष रूप से यह पहली बार है जब एक महिला नीलामकर्ता इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी जो आईपीएल खिलाड़ियों को घोषित करने के लिए गैवेल चलाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस संस्करण के लिए पिछले नीलामकर्ता ह्यू एडमीड्स को रिटेन नहीं करने का विकल्प चुना। इसके बजाय, मल्लिका सागर, जिन्होंने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामकर्ता के रूप में काम किया था, को नियुक्त किया गया है। मल्लिका सागर कौन है?  मल्लिका सागर ने भारत में अपनी जड़ों के साथ, कला इतिहास में पढ़ाई करते हुए फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज में अपनी शिक्षा पूरी...

IPL Auction 2024: आज शुरु होगा IPL की नीलामी, इन 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Image
  IPL Auction 2024 India News(इंडिया न्यूज),   IPL Auction 2024:  कुछ ही देर में आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी शुरू हो जाएगी। ये नीलामी दुबई में कोका-कोला एरिना में आयोजित की जाएगी। ये ऐतिहासिक क्षण इस लिए भी खास होगा क्यों की यह विदेशी भूमि पर आयोजित होने वाली आईपीएल की पहली नीलामी है। 22 मार्च से मई के अंत के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 की नीलामी के तहत कुल 333 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया गया है। दुबई में 333 खिलाड़ियों की नीलामी का नेतृत्व विश्व कप 2023 के विजेता – पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और ट्रैविस हेड करेंगे। इस नीलामी में नवंबर महीने में भारत में आयोजित आईसीसी विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि शुरुआत में दुबई नीलामी में आने वाले खिलाड़ियों की संख्या 1,166 थी। लेकिन बाद में, 10 फ्रेंचाइजी ने सामूहिक रूप से लगभग 333 खिलाड़ियों पर मुहर लगाई। जिससे मूल पंजीकरण के दौरान 800 से अधिक खिलाड़ियों की कटौती हो गई। 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली आज यानि मंगलवार को सभी टीमों में कुल 77 स्लॉट ...

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Image
India News(इंडिया न्यूज), Junior Men’s Hockey World Cup:  भारतीय टीम पुरुष हॉकी को जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप में कांस्य पदक के मुकाबले में  स्पेन ने 3-1 से हरा कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। स्पेन की ओर से निकोलस अल्वारेज 25वें और 51वें मिनट में गोल कर किया। वहीं गोल पेटचैम ने 40वें मिनट में गोल किया। वहीं भारत के लिए एकमाात्र गोल सुनील जोजो ने 28वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर पर किया। स्पेन के खिलाफ भारत की दूसरी हार बता दें  स्पेन के खिलाफ भारत की दूसरी हार रही। पूल चरण में यूरोप की इस टीम से भारत को 1-4 से हार मिली थी। पिछली बार 2021 में भुवनेश्वर में हुए टूर्नामेंट में भी भारत चौथे स्थान पर रहा था। बेल्जियम नेेे सीनियर भारतीय टीम को हराया स्पेन के वेलेंसिया में चल रहे पांच देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में शनिवार सीनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी हार का सामना करना पड़ा। बेल्जियम के खिलाफ 7-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अभिषेक और जुगराज सिंह ने दो गोल किए। पहला क्वार्टर पहले क्वार्टर में बेल्जियम ने सेड्रिक चार्लियर (पहले मिनट), एलेक्जेंडर हेंड्रिक...

Yuvraj Singh Birthday: युवराज सिंह आज मना रहे अपना जन्मदिन, जानें उनके करीयर के बारे में

Image
  yuvraj singh birthday India News (इंडिया न्यूज़ ), Yuvraj Singh Birthday:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह पूरे 42 साल को हो गये हैं। 12 दिसंबर 1981 को युवराज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। क्रिकेट मैदान पर युवराज सिंह हमेशा मैच विजेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में भारत को ऐसे दर्जनों मैच जिताए हैं जिनमें टीम इंडिया की हार नजर आ रही थी। वह दो बार भारत की विश्व विजेता क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा रहे। भारत को साल 2011 क्रिकेट विश्व कप जिताने में युवराज की अहम योगदान रहा है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। युवराज के नाम है कई रिकार्ड बता दें कि, युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज लगाया गया अर्धशतक आज भी उनके नाम है। उन्होंने, 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे पहले एक ओवर में 6 छक्के लगाने का करिश्मा किया था। साल 2007 टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दौरान उन्होंने ...

Cricket World Cup 2023, IND vs NZ Live Score: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम, कप्तान रोहित का ‘हिटमैन शो’

Image
  India News (इंडिया न्यूज़), Cricket World Cup 2023, IND vs NZ Live:   भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया अब इस विश्व कप में अजेय रही है। ग्रुप चरण के मुकाबले में टीम इंडिया ने खेले गए कुल 9 मुकाबलों में सभी में जीत दर्ज की है। 15-11-2023, 02:22PM IND Vs NZ Live Score:  भारतीय टीम ने पांच ओवर में 47 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, गिल ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर डटे हुए हैं। 15-11-2023, 01:59PM IND Vs NZ Live Score:  भारतीय टीम के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने डाली मैच की पहली गेंद, रोहित ने बनाए दो रन। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 15-11-2023, 01:40PM IND Vs NZ Live: न्यूजीलैंड की टीम:  डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्...

Cricket World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल कल, यह स्टार फुटबालर भी रहेगा मौजूद

Image
English former footballer will be seen in IND vs NZ ICC World Cup Semifinal 2023. India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023, David Beckham:  इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ( David Beckham)  15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 अभियान के भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच देखने आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई के प्रतिष्ठित मैदान वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। अजेय टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 के अभियान के दौरान शानदार फॉर्म में रही है। टीम इंडिया ने अपने सभी नौ मैच जीत दर्ज की है। जिसमें धर्मशाला में ब्लैककैप्स के खिलाफ मैच भी शामिल है। विराट कोहली के 95 रनों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से मैच जीत लिया था। मोहम्मद शमी ने सानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को केवल 273 रनों पर रोक दिया था। इस मैच में भारत ने 12 गेंद रहते जीत दर्ज कर ली थी। यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में मौजूदगी मुंबई में होने वाले मैच में काफी स्टार पावर हो...

Cricket World Cup 2023, NED vs BNG LIVE Update: नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा, कॉलिन एकरमैन 15 रन बनाकर आउट

Image
  cricket world cup 2023 India News    Join our Whatsapp channel India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023, NED vs BNG LIVE Update:  विश्व कप के 28वें मुकाबले में आज बांग्लादेश और नीदरलैंड आमने-सामने है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुकाबले की लाइव अपडे्स के लिए यहां जुड़े… 03:16 PM, 28-OCT-2023 नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा शाकिब अल हसन को मैच में पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉलिन एकरमैन को आउट कर दिया। एकरमैन 33 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच मुस्तफिजूर ने लिया। 02:59 PM, 28-OCT-2023  नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा मुस्तफिजूर रहमान ने बांग्लादेश को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर वेस्ले बर्रेसी को आउट कर दिया। बर्रेसी 41 गेंद पर 41 रन बनाकर शाकिब अल हसन को कैच थमा बैठे। 02:13 PM, 28-OCT-2023 नीदरलैंड को लगा दोहरा झटका नीदरलैंड को दोहरा झटका लगा है। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।...