Cricket World Cup 2023, NED vs BNG LIVE Update: नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा, कॉलिन एकरमैन 15 रन बनाकर आउट

India News Join our Whatsapp channel
India News, (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023, NED vs BNG LIVE Update: विश्व कप के 28वें मुकाबले में आज बांग्लादेश और नीदरलैंड आमने-सामने है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
मुकाबले की लाइव अपडे्स के लिए यहां जुड़े…
03:16 PM, 28-OCT-2023
नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा
नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा
मुस्तफिजूर रहमान ने बांग्लादेश को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर वेस्ले बर्रेसी को आउट कर दिया। बर्रेसी 41 गेंद पर 41 रन बनाकर शाकिब अल हसन को कैच थमा बैठे।
नीदरलैंड को लगा दोहरा झटका
नीदरलैंड को दोहरा झटका लगा है। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। विक्रमजीत को तस्कीन अहमद ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन के हाथों कैच कराया। विक्रमजीत ने नौ गेंद पर तीन रन बनाए। उनके बाद अगले ही ओवर में मैक्स ओडाड पवेलियन लौट गए। ओडाड को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शोरिफुल इस्लाम ने तंजीद हसन के हाथों कैच करा दिया। नीदरलैंड ने तीन ओवर में दो विकेट पर नौ रन बनाए हैं। कॉलिन एकरमैन और वेस्ले बर्रेसी क्रीज पर हैं।
नीदरलैंड की पारी शुरू
बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड की पारी शुरू हो गई है। उसके ओपनर विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडाड क्रीज पर हैं। नीदरलैंड का स्कोर एक ओवर में तीन रन है। विक्रमजीत तीन रन बनाकर नाबाद हैं। ओडाड को अभी खाता खोलना है। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्माल ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।
नीदरलैंड ने जीता टॉस
नीदरलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम गेंदबाजी करेगी। इस मैच को हारने वाली टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
- Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान विश्व कप से लगभग बाहर, साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुाकबले में 1 विकेट से हराया
- Cricket World Cup 2023: यह खिलाड़ी बना अन्य टीमों के लिए ‘खतरे की घंटी’, खेल देख रह जाएंगे हैरान
- Pro Kabaddi League 2023: इस दिन खेला जाएगा प्रो कबड्डी लीग, जानिए कहां होगा लाइव प्रसारण
- Cricket World Cup 2023: विश्व कप के दौरान घटी बड़ी घटना, मैच से पहले गिरी स्टेडियम की दीवार
- Cricket World Cup 2023: मैच के दौरान पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, क्या दस खिलाड़ियों के साथ खेलेगी टीम?
Comments
Post a Comment