Posts

Showing posts from July, 2023

IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की बेहतरीन शुरुआत, भारत ने 288 रनों पर चार विकेट गवाएं, विराट और जडेजा रहे नाबाद

Image
India News,(इंडिया न्यूज) ,IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। मैच खत्म होने तक विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। यह तीसरी बार रहा जब वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम पहले दिन बिना विकेट गंवाए लंच तक पहुंची। लेकिन उसके बाद बात अगर शुभमन गिल और रहाणे की करें तो एक बार फिर फ्लॉप रहें। यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। लेकिन इस बार शुभमन गिल 10 रन के स्कोर पर केमार की गेंद पर वापास चले पवेलीयन चले गए। शुभमन गिल रहे फ्लॉप चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तला...

US Open 2023: क्वार्टर-फ़ाइनल में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने बनाई जगह

Image
India News (इंडिया न्यूज़),US Open 2023:  यूएस ओपन  2023   बैडमिंटन टूर्नामेंट 11 से लोवा के काउंसिल बल्फ़्स में जारी है। भारत की तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन ने टूर्नामेंट के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बना लीया है। लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर के मैच में चेक रिपब्लिक के जान लाउडा को 21-8, 23-21 के स्कोर से हराया। पहला गेम टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने शुरुआत में ही लय पकड़ ली और लगातार नौ अंक जीतकर बीच में ही 17-5 की बड़ी बढ़त बनाते हुए 39वीं रैंकिंग वाले जान लौडा से पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरा गेम दूसरे गेम में लक्ष्य सेन थोड़ी मुश्किल में दिखाई दिए क्योंकि वह शुरू में जान लौडा से 8-5 से पीछे हो गए। इस गेम में दोनों खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया और आखिरकार कांटे की टक्कर वाले इस गेम को 23-21 से जीत लिया। इसी के साथ 39 मिनट तक चले इस मुक़ाबले को लक्ष्य सेन ने अपने नाम कर लिया। क्वार्टर-फ़ाइनल में शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 चैंपियन लक्ष्य सेन BWF सुपर 300 टूर्नामेंट के...

IND vs WI 1st Test:डोमिनिका टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम,अश्विन के सामने नतमस्तक वेस्टइंडीज, रोहित और यशस्वी ने भारतीय टीम को दी धमाकेदार शुरूआत

Image
India News,(इंडिया न्यूज),IND vs WI 1st Test:  भारत और वेस्टइंडीज(IND vs WI 1st Test) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत डोमिनिका में 12 जुलाई बुधवार को हुई। जहां पहले टेस्ट के पहला दिन भारत के नाम रहा। भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर ढेर कर दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए है। बता दें कि, भारत की पारी की शुरुआत करने आए कप्तान रोहित शर्मा 65 गेंदो पर 30 रन और डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल 73 गेंदो पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करे तो पहले दिन के मैच में गेंद से जादू करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कमाल दिखाते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ हीं उन्होने कुंबले और हरभजन के रिकार्ड की बराबरी भी कर ली। कुंबले और हरभजन के बराबर पहुंचे श्विन बता दें कि, रविचंद्रनअश्विन ने वेस्टइंडीज की जमीन पर तीसरी बार पारी में पांच विकेट लिए। जिसके साथ हीं अश्विन ने सुभाष गुप्ते, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा की बराबरी की। इतना ही नहीं, अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने कुल 700 विकेट भी पूरे कर लिए। उ...

SAFF Championship: कल फाइनल में कुवैत से भिडेगा भारत , यहां देख सकते हैं मैच

Image
  India News (इंडिया न्यूज़) ,  SAFF Championship: SAFF चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम लेबनान को सेमिफाइनल में हरा कर फाइनल में जगह बना ली है।भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम मंगलवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में SAFF चैंपियनशिप में के फ़ाइनल में कुवैत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। भारत बनाम कुवैत SAFF चैंपियनशिप 2023 फ़ाइनल का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 2021 में मौजूदा चैंपियन भारत ने पिछले संस्करण के फ़ाइनल मुक़ाबले में नेपाल को 2-0 से मात दी थी। अब टीम अपना 9वां SAFF चैंपियनशिप ख़िताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत SAFF चैंपियनशिप 2023 में दूसरी बार 141वें स्थान पर मौजूद कुवैत फ़ुटबॉल टीम से मुक़ाबला करेगा। इससे पहले इगोर स्टिमैक की टीम ने ग्रुप स्टेज मैच में कुवैत के ख़िलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेला था। सुनील छेत्री से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद  फ़ाइनल में भारत को कप्तान सुनील छेत्री से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 38 वर्षीय खिलाड़ी अच्छी फ़ॉर्म में है और उन्होंने 4 मैचों में 5 गोल किए हैं, जिसमें चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के ख़िलाफ...