Cricket World Cup 2023, IND vs NZ Live Score: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम, कप्तान रोहित का ‘हिटमैन शो’

 

India News (इंडिया न्यूज़), Cricket World Cup 2023, IND vs NZ Live:  भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया अब इस विश्व कप में अजेय रही है। ग्रुप चरण के मुकाबले में टीम इंडिया ने खेले गए कुल 9 मुकाबलों में सभी में जीत दर्ज की है।


15-11-2023, 02:22PM

IND Vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने पांच ओवर में 47 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, गिल ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर डटे हुए हैं।


15-11-2023, 01:59PM

IND Vs NZ Live Score: भारतीय टीम के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने डाली मैच की पहली गेंद, रोहित ने बनाए दो रन।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

15-11-2023, 01:40PM

IND Vs NZ Live: न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।


15-11-2023, 01:38PM

IND Vs NZ Live: भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।


15-11-2023, 01:36PM

IND Vs NZ Live: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।


15-11-2023, 01:21PM

IND Vs NZ Live: भारत ने 2015 और 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। हालांकि, इस बार टीम इंडिया ने दबदबा बनाकर रखा है।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc








Comments

Popular posts from this blog

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को हराया 149 रनों से हराया