India News (इंडिया न्यूज) , Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (Cricket World Cup 2023) की तैयारी सभीं टीमें जोड़ो से कर रही हैं। वार्म अप मैच का आगाज हो चुका है। टीमें अपनी तैयारी की जांच और परख कर रही हैं। प्रैक्टिस मैच का वैसे तो बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता। कितना भी बेहतर या फिर बदतर प्रदर्शन कीजिए, रिकॉर्ड बुक में ये आंकड़े नहीं जोड़े जाते। वनडे विश्वकप के आगाज से पहले आईसीसी की ओर से सभी टीमों को दो दो प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए मिल रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी टीम ने बुधवार को भारत में कदम रख दिए थे और इसके बाद गुरुवार को टीम ने मैदान पर उतरकर हल्का सा अभ्यास भी किया। इसके बाद शुक्रवार को टीम पहला अभ्यास मैच खेल रही है। टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक मैदान पर उतरे। बाबर आजम और रिजवान की हिट जोड़ी इमाम उल हक का खराब फार्म यहां भी जारी रहा। वे दस गेंद पर केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान बाबर...