Asia Cup India vs Sri Lanka 2023 Live : भारत का तीसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट

India News (इंडिया न्यूज़), Asia Cup India vs Sri Lanka 2023 Live: एशिया कप के 16वें संस्करण के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। शार्दुल ठाकूर की जगह अक्षर पटेल को मौका मिला है। वहीं श्रीलंका की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
04:07 PM, 12-SEP-2023
भारत का दूसरा विकेट गिरा
90 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली 12 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दुनिथ वेलालगे की गेंद पर दसून शनाका ने उनका कैच पकड़ा।
03:55 PM, 12-SEP-2023
भारत का पहला विकेट गिरा
80 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दुनिथ वेलालगे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।
03:33 PM, 12-SEP-2023
भारत का स्कोर 50 के पार
भारत पहले पावरप्ले के बाद बीना किसी नुकसान के 65 रन बना लिया है। रोहित शर्मा 39 और शुभमन गिल 19 रन के स्कोर पर क्रिज पर बने हुए हैं।
03:00 PM, 12-SEP-2023
मैच शुरु हुआ
भारत और श्रीलंका के बीच मैच शुरु हो चुका है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रिज पर हैं।
02:37 PM, 12-SEP-2023
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना।
02:32 PM, 12-SEP-2023
भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने बताया कि यह पिच कल की तुलना में ज्यादा सूखी हुई दिख रही है। इसी वजह से भारतीय टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल भी यह मैच खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आज भी बारिश का साया
कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 84 फीसदी आशंका है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें-
- IND vs PAK: किंग कोहली का कमाल तो कुलदीप ने मचाया धमाल, भारत के सामने बेबस हुआ पाकिस्तान, भारत की ऐतिहासिक जीत के कुछ खास पल
- Ind vs Pak: के एल राहुल और विराट कोहली के 233 रन की साझेदारी ने कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानें
Comments
Post a Comment