IND vs NEP Asia Cup 2023 Live Update: नेपाल की शानदार शुरुवात , भारत ने दो ओवर में दो कैच छोड़े


India News (इंडिया न्यूज़),IND vs NEP Asia Cup 2023 Live Update: आज 4 (अगस्त) को एशिया कप के 16वें संस्करण के पांचवे मुकाबले में भारत और पहली बार एशिया कप खेल रहा नेपाल आमने-सामने हैं। मैच श्रालंका के कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। करो या मरो मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

03:06 PM, 04-SEP-2023

नेपाल की बल्लेबाजी शुरु

पहली बार एशिया कप खेल रहा नेपाल की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। पहले ओवर टीम में अपनी वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने किया पहले ओवर में मोहम्मद शमी के गेंद पर कैच आउट का मौका बना था। लेकिन इशान किशन कैच को नहीं ले पाए। वहीं दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर विराट कोहली ने भी कैच के एक बाहतरीन मौके को भूना नहीं पाए


02:40 PM, 04-SEP-2023

पल्लेकल में बारिश शुरू

जैसा कि बारिश का अनुमान था। कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस के बाद ही बारिश शुरू हो चुकी है।


02:35 PM, 04-SEP-2023

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।


02:31 PM, 04-SEP-2023

भारत ने जीता टॉस

भारतीय ने टॉस जीत पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पहले गेंदबाजी करने की कोई खास वजह नहीं है। पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और इस मैच में पहले गेंदबाजी कर गेंदबाजों का अभ्यास कराना चाहते हैं।


मैच से जुड़ी पल – पल की खबर से अपडे़ट रहने के लिए हमारे लाइव ब्लॅाग से जुड़े रहिए



पिछले मुकाबले में भारतीय टॉप आर्डर रहा फेल

एशिया कप के अपने पहले मैच भारतीय टॉप आर्डर पूरी तरह से फेल रहा था। वहीं इशान और हार्दीक ने भारतीय पारी को संभाली और दोनों ने मिल कर 138 रन की साझेदारी की जिसके बदौलत भारत पहली पारी में 266 रन बनाने में कामयाब रहा। बारिश की वजह से भारतीय टीम को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।


बारिश की लगभग 60 फीसदी संभावना

पल्लेकल में बारिश की लगभग 60 फीसदी संभावना है। ऐसे में प्रशंसकों को गीले आउटफील्ड दिख सकते हैं। हालांकि, टॉस के समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) बारिश की संभावना 22 फीसदी है और शाम छह बजे तक भी यही स्थिति रहेगी। खेल के दूसरे भाग में बारिश की संभावना 66 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान मैच की तरह आधा मुकाबला ही देखने को मिल सकता है।

कब और कहां होगा मैच-
  • मुकाबला कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
  • मैच भारतीय समायानुसार शाम 3 बजे से शुरु होगा।


For More Information

  








Comments

Popular posts from this blog

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को हराया 149 रनों से हराया