Posts

Chess World Cup Final: रमेशबाबू प्रगनाननंदा और विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला जारी

Image
India News (इंडिया न्यूज़) , Chess World Cup Final:   भारताय  रमेशबाबू प्रगनाननंदा और विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला जारी है। बता दे दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआती दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे। ऐसे में यह मैच टाई ब्रेकर में पहुंच चुका है और यहां जीतने वाला खिलाड़ी ही चैंपियन बनेगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली बाजी 35 चाल के बाद ड्रॉ रही थी और दूसरी बाजी भी 30 चाल के बाद ड्रॉ रही।   दोनों खिलाड़ियों ने बहुत ही संयमित तरीके से खेला मैच  रमेशबाबू प्रगनाननंदा और मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व कप के फाइनल मैच में क्लासिकल प्रारूप का पहला गेम मंगलवार को हुआ था। प्रगनाननंदा सफेद और कार्लसन काले मोहरों के साथ खेल रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने बहुत ही संयमित तरीके से यह मैच खेला। बाद में कार्लसन ने काले मोहरों के साथ यह मैच जीतने की कोशिश की, लेकिन प्रगनाननंदा ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और मैच बचाने में सफल रहे। 35 चाल के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुाकाबला भी रहा ड्रा क्लासिकल प्रारूप में दूसरा मुकाबला...

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के सक्सेस पर विराट केहली से लेकर रोहित शर्मा तक इन खिलाड़ीयो ने दी बधाई

Image
  India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing:  कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। इसको लेकर विराट कोहली से लेकर जय शाह तक ने अपनी प्रतिक्रिया दि है। विराट कोहली ने कही यह बात विराट कोहली ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर लिखा #Chandrayaan3 टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है जय हिन्द! जय शाह ने लिखा-  एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रहेगा! #चंद्रयान3 की विजयी लैंडिंग पर हार्दिक बधाई @इसरो।  एक उल्लेखनीय उपलब्धि जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर देती है। इशान किशन ने दी  बधाई भारतीय बल्लेबाज इशान किशन ने लिखा कि  चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरना हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दी बधाई  रोहित शर...

Cricket News: पूर्व क्रिकेटर ने संजू सैमसन के समर्थन में दिया बड़ा बयान, याद दिलाया रोहित शर्मा का बुरा वक्

Image
India News (इंडिया न्यूज़) , Cricket News:  भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर अक्सर काफी चर्चाएं रहती हैं। इस खिलाड़ी मे टैलेंट तो बहुत है, आईपीएल में टीम की कप्तानी भी करता है, लेकिन टीम इंडिया के अंदर उनको लेकर शायद भ्रम रहता है। टीम मैनेजमेंट कभी यह तय भी नहीं कर पाता कि वह टी20 खेलेंगे या वनडे। नंबर 3 नंबर पर खेलेंगे या 4 नंबर पर। उनकी भूमिका कप्तान और कोच निर्धारित नहीं कर पा रहे यही कारण है कि अलग-अलग मुकाबलों में उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। रोहित को ओपनिंग में लाकर धोनी ने उनका करियर बदल दिया यही चीज संजू सैमसन के साथ हो रही है। इसी को लेकर एक भारत के पूर्व क्रिकेटर ने उनका समर्थन किया है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यह नसीहत भी दी है कि एक वक्त वो भी था जब रोहित खुद मिडिल ऑर्डर में फ्लॉप हो रहे थे तब उन्हें ओपनिंग में लाकर धोनी ने उनका करियर बदल दिया था। बल्लेबाजी का मौका मिला वहां वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने वनडे सीरीज में अपने तेवर दिखाए थे। एक मुकाबले में उन्होंने नंबर 4 पर खेलते हुए, 41 गेंदों...

FIFA Women’s World Cup 2023 : स्पेन ने रचा इतिहास, स्वीडन को हरा पहली बार फाइनल में बनाई जगह

Image
India News (इंडिया न्यूज़) ,Chess World Cup:  रूस के जीएम इयन नेपोमनियाचची को पराजित कर भारतीय ग्रैंड मास्टर विदित गुजराती ने विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। गुजराती ने विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले नेपोमनियाचची को टाईब्रेकर की दोनों बाजियों में 2-0 से हराया। दोनों के बीच दो क्लासिकल मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। इससे पहले आर प्रगनाननंदा, अर्जुन एरीगेसी और डी गुकेश क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। यह पहली बार है जब चार भारतीयों ने विश्वकप के अंतिम-8 में प्रवेश किया है। दूसरी बार विश्वकप के अंतिम-8 में पहुंचे गुजराती गुजराती ने दूसरी बार विश्वकप के अंतिम-8 में प्रवेश किया है। वह अब अजरबैजान के निजात एबासोव के साथ खेलेंगे। उन्होंने चार भारतीयों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर कहा कि हम सभी उच्चस्तरीय खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रगनाननंदा ने विश्व नंबर दो अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराया, जो आसान नहीं था। अर्जुन ने सिंदारोव के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए चीन के वांग हाओ को हराया, जो कि बिल्कुल आसान नहीं है। ...

IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की बेहतरीन शुरुआत, भारत ने 288 रनों पर चार विकेट गवाएं, विराट और जडेजा रहे नाबाद

Image
India News,(इंडिया न्यूज) ,IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। मैच खत्म होने तक विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। यह तीसरी बार रहा जब वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम पहले दिन बिना विकेट गंवाए लंच तक पहुंची। लेकिन उसके बाद बात अगर शुभमन गिल और रहाणे की करें तो एक बार फिर फ्लॉप रहें। यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। लेकिन इस बार शुभमन गिल 10 रन के स्कोर पर केमार की गेंद पर वापास चले पवेलीयन चले गए। शुभमन गिल रहे फ्लॉप चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तला...

US Open 2023: क्वार्टर-फ़ाइनल में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने बनाई जगह

Image
India News (इंडिया न्यूज़),US Open 2023:  यूएस ओपन  2023   बैडमिंटन टूर्नामेंट 11 से लोवा के काउंसिल बल्फ़्स में जारी है। भारत की तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन ने टूर्नामेंट के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह बना लीया है। लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर के मैच में चेक रिपब्लिक के जान लाउडा को 21-8, 23-21 के स्कोर से हराया। पहला गेम टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने शुरुआत में ही लय पकड़ ली और लगातार नौ अंक जीतकर बीच में ही 17-5 की बड़ी बढ़त बनाते हुए 39वीं रैंकिंग वाले जान लौडा से पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरा गेम दूसरे गेम में लक्ष्य सेन थोड़ी मुश्किल में दिखाई दिए क्योंकि वह शुरू में जान लौडा से 8-5 से पीछे हो गए। इस गेम में दोनों खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया और आखिरकार कांटे की टक्कर वाले इस गेम को 23-21 से जीत लिया। इसी के साथ 39 मिनट तक चले इस मुक़ाबले को लक्ष्य सेन ने अपने नाम कर लिया। क्वार्टर-फ़ाइनल में शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 चैंपियन लक्ष्य सेन BWF सुपर 300 टूर्नामेंट के...

IND vs WI 1st Test:डोमिनिका टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम,अश्विन के सामने नतमस्तक वेस्टइंडीज, रोहित और यशस्वी ने भारतीय टीम को दी धमाकेदार शुरूआत

Image
India News,(इंडिया न्यूज),IND vs WI 1st Test:  भारत और वेस्टइंडीज(IND vs WI 1st Test) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत डोमिनिका में 12 जुलाई बुधवार को हुई। जहां पहले टेस्ट के पहला दिन भारत के नाम रहा। भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर ढेर कर दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए है। बता दें कि, भारत की पारी की शुरुआत करने आए कप्तान रोहित शर्मा 65 गेंदो पर 30 रन और डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल 73 गेंदो पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करे तो पहले दिन के मैच में गेंद से जादू करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कमाल दिखाते हुए पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ हीं उन्होने कुंबले और हरभजन के रिकार्ड की बराबरी भी कर ली। कुंबले और हरभजन के बराबर पहुंचे श्विन बता दें कि, रविचंद्रनअश्विन ने वेस्टइंडीज की जमीन पर तीसरी बार पारी में पांच विकेट लिए। जिसके साथ हीं अश्विन ने सुभाष गुप्ते, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा की बराबरी की। इतना ही नहीं, अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने कुल 700 विकेट भी पूरे कर लिए। उ...