Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के सक्सेस पर विराट केहली से लेकर रोहित शर्मा तक इन खिलाड़ीयो ने दी बधाई

 

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing: कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। इसको लेकर विराट कोहली से लेकर जय शाह तक ने अपनी प्रतिक्रिया दि है।

विराट कोहली ने कही यह बात

विराट कोहली ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर लिखा #Chandrayaan3 टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है जय हिन्द!

जय शाह ने लिखा- एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रहेगा! #चंद्रयान3 की विजयी लैंडिंग पर हार्दिक बधाई @इसरो।  एक उल्लेखनीय उपलब्धि जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर देती है।

इशान किशन ने दी बधाई

भारतीय बल्लेबाज इशान किशन ने लिखा कि चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरना हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दी बधाई 

रोहित शर्मा ने लिखा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के वाला देश । यह सूनने मे बहोत अच्छा लगता है
हममें से प्रत्येक के लिए गर्व का क्षण और बहुत-बहुत बधाई @इसरो उनके सभी प्रयासों के लिए।

हार्दीक पांड्या ने दी बधाई

हार्दीक पांड्या ने लिखा  हमारे देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में शामिल सभी लोगों को बधाई।  बहुत गर्व है।

के एल राहुल ने दी बधाई

के एल राहुल  ने लिथा असाधारण टीम को सलाम @इसरो आपकी दृढ़ता और प्रतिभा हमारे देश को गौरवान्वित करती है। जय हिन्द।

विरेन्द्र सहवाग ने दी बधाई

विरेन्द्र सहवाग ने लिखा हाँ, हमने यह कर लिया है। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग। #चंद्रयान3। बधाई हो @इसरो और वे सभी जिन्होंने इस ऐतिहासिक मिशन के लिए खुद को समर्पित किया। हम चंद्रमा पर हैं

यह भी पढ़ें-PM modi on Chandrayaan-3 Landing: जानें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर क्या बोले पीएम मोदी?

Comments

Popular posts from this blog

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को हराया 149 रनों से हराया