Asia Cup BAN vs SL 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, सदीरा और असलंका ने लगाया अर्धशतक

India News (इंडिया न्यूज़), Asia Cup Bangladesh vs Sri Lanka 2023: एशिया कप के हुए दूसरे मैच में गुरुवार (31 अगस्त) को श्रीलंका ने बांग्लादेश को पछाड़ दिया है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ। ग्रुप-बी में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वहीं बांग्लादेश की टीम ने 42.4 ओवर में 164 पर ही सिमट कर रह गई। वहीं इसके जवाब में श्रीलंका ने 39 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।


हुसैन शान्तो ने खेली 89 रन की पारी

बांग्लादेश का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिर गया। बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा दिए। वहीं दूसरा विकेट मोहम्मद नईम के रुप में गिरा नईम 16 रन बना कर आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन नजमुल हुसैन शान्तो ने बनाया। हुसैन शान्तो ने 122 गेंदो में 89 रन की संख्या पूरा किया।


सदीरा और असलंका  ने लगाया अर्धशतक 

इसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से उतरी टीम 43 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं पाथुम निसांका 14 रन, दिमुथ करुणारत्ने एक रन और कुसाल मेंडिस ने पांच रन बनाकर वापस लौट गये। जिसके बाद सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी को निभाया। सदीरा ने वनडे करियर का अपना तीसरा अर्धशतक भी जड़ दिया। 77 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा दो रन ही बना सके। चरिथ असलंका ने भी वनडे करियर का अपना नौवां अर्धशतक लगाया। 92 गेंदों की मदद से पांच चौके और एक छक्के के साथ 62 रन तक नाबाद रहे।



दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना


बांग्लादेश की प्लेइंग 11: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।


यह भी पढ़ें-

BCCI Media Rights: वायकॉम 18 ने हासील किया अगले 5 सालों तक के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण का अधिकार

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने दर्ज की एशिया कप की अब तक की सबसे बड़ी जीत, नेपाल को 238 रन से हराया


Comments

Popular posts from this blog

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को हराया 149 रनों से हराया