World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत इस टीम से खेलेगी अपना पहला मुकाबला, ICC ने जारी किया शेड्यूल

India News (इंडिया न्यूज़), World Cup 2023: आईसीसी ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में होने शड्यूल जारी कर दिया है। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले  में  डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे का सामना करेगी। इसके साथ ही दोनों टीमों का ये मुकाबला सबसे बडे़ स्टेडियम नरेंद्र मोदी में होगा। वहीं, इंडियन टीम अपने अभियान की शुरूआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।


World Cup 2023

15 अक्टूबर को भारत- पाकिस्तान होंगे आमने-सामने

वहीं भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ये मुकाबला 11 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मुकाबले में भारत पाकिस्तान से भीड़ेगी। 15 अक्टूबर को होने वाला ये खास मुकाबला  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मुकाबले-

  • 8 अक्टूबर:- भारत Vs ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
  • 11 अक्टूबर:- भारत Vs अफगानिस्तान – दिल्ली
  • 15 अक्टूबर:- भारत Vs पाकिस्तान- अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर:- भारत Vs बांग्लादेश- पुणे
  • 22 अक्टूबर:- भारत Vs न्यूजीलैंड – धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर:- भारत Vs इंग्लैंड – लखनऊ

For More Information




ये भी पढ़े-  सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीटी कंटेंडर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी

Comments

Popular posts from this blog

Junior Men’s Hockey World Cup: कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन ने भारत को 3-1 से हराया

Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत, अफगानिस्तान को हराया 149 रनों से हराया