India News (इंडिया न्यूज़) , Cricket World Cup 2023 NZ vs AFG Live: विश्व कप 2023 में आज 16वां मुकाबला चेन्नई के क्रिकेट स्टेडियम मे खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हरा दिया है। इस विश्व कप में न्यूजीलैंड अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। न्यूजीलैंड ने अपने तीनों मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की हैं और उसकी यह लगातार चौथी जीत है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। एक समय कीवी टीम 110 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन अफगानिस्तान की खराब फील्डिंग उनपर भारी पड़ी। इस मुकाबले की लाईव अपडेट के लिए जुड़े रहें… 09:01PM,18/10/2023 34.4: मिचेल सैंटनर ने फज़लहक फ़ारूक़ी को किया आउट। गेंद ने फारुकी के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप क्षेत्ररक्षक ने बाकी का काम कर दिया। न्यूज़ीलैंड ने दर्ज की विश्व कप में लगातार चौथी जीत। 08:22PM,18/10/2023 अफगानिस्तान का पांचवा विकेट गिरा, रहमत शाह 36 रन बनाकर हुए आउट। 07:51PM,18/10/2023 न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान 20 ओवर में 68 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। ट्रेंट बोल्ट, मै...
Comments
Post a Comment