IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की बेहतरीन शुरुआत, भारत ने 288 रनों पर चार विकेट गवाएं, विराट और जडेजा रहे नाबाद
India News,(इंडिया न्यूज) ,IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। मैच खत्म होने तक विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की शुरुआत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही थी। लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। यह तीसरी बार रहा जब वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम पहले दिन बिना विकेट गंवाए लंच तक पहुंची। लेकिन उसके बाद बात अगर शुभमन गिल और रहाणे की करें तो एक बार फिर फ्लॉप रहें। यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। लेकिन इस बार शुभमन गिल 10 रन के स्कोर पर केमार की गेंद पर वापास चले पवेलीयन चले गए। शुभमन गिल रहे फ्लॉप चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तला...